आईटीआई हरदा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि आज  

अनोखा तीर, हरदा। कौशल विकास संचालनालय के अंतर्गत संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), हरदा में एनसीवीटी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्राचार्य आईटीआई हरदा ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी इंटरनेट के माध्यम से स्वयं अथवा एमपी ऑनलाइन के अधिकृत सहायता केंद्रों एवं मध्यप्रदेश स्थित किसी भी एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से 30 जून तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2026 को आवेदकों के लॉगिन पर कॉमन रैंक प्रदर्शित की जाएगी। यदि किसी आवेदक के प्राप्तांकों में त्रुटि हो तो वह 2 जुलाई 2026 तक उसमें सुधार करा सकता है। प्रवेश के लिए प्रथम चयन सूची 8 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थी 11 जुलाई 2026 तक संबंधित संस्था में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन उपरांत प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे।

0 Views

Leave a Reply