आरसेटी से 26 महिलाओं को मिला ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा जिला मुख्यालय पर संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के माध्यम से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की 26 महिलाओं को नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर कोर्स का प्रशिक्षण दिया गया। 35 दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए बैंक द्वारा क्रेडिट लिंकेज भी प्रदान किया जाएगा। सोमवार को कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने संस्थान पहुंचकर प्रशिक्षणार्थी महिलाओं से चर्चा की और उन्हें ब्यूटी पार्लर का स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एलडीएम मनोज पंवार एवं संस्थान के निदेशक दिनेश शाक्य भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने संस्थान परिसर में पौधरोपण भी किया तथा संस्थान की गतिविधियों का निरीक्षण किया।  प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां पात्र हैं। इच्छुक अभ्यर्थी जिला पंचायत मार्ग स्थित संस्थान कार्यालय में कार्यालयीन समय के दौरान आधार कार्ड, राशन पर्ची, समग्र आईडी, बीपीएल राशन कार्ड अथवा आजीविका मिशन स्व-सहायता समूह सदस्यता या मनरेगा जॉब कार्ड पंजीयन में से कोई एक दस्तावेज, अंकसूची, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी एवं छह पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ पंजीयन करा सकते हैं।

0 Views

Leave a Reply