अनोखा तीर, हरदा। साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता के लिए चलाए जा रहे ‘सेफ क्लिक-2026Ó अभियान 2.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी हरदा के निर्देशन में थाना सिविल लाइन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। निरीक्षक आर.एस. तिवारी थाना प्रभारी सिविल लाइन के नेतृत्व में सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर हाई सेकेंडरी स्कूल हरदा में आयोजित सेमिनार में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों की बढ़ती प्रवृत्तियों के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन गेमिंग, फिशिंग, बुलिंग, ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग एवं क्लोनिंग जैसे गंभीर साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से बताया गया। जागरूकता अभियान के दौरान जिज्ञासु छात्र-छात्राओं को प्रश्नोत्तर के माध्यम से भी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करते हुए इन अपराधों की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल, 1930 हेल्पलाइन पर दर्ज कराने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राएं एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी

0 Views



