अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला हरदा इकाई के नेतृत्व में सोमवार को स्थानीय परशुराम चौक से बिजली घर कार्यालय हरदा तक जनजागरूकता रैली निकाली गई। इसके पश्चात असिस्टेंट इंजीनियर उपेंद्र मीणा को जीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने, उपभोक्ताओं की शिकायतों एवं बढ़े हुए बिजली बिलों से संबंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण करने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि स्मार्ट मीटर में उन्नत तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे मीटर रीडिंग लेने की आवश्यकता नहीं पड़ती और संपूर्ण प्रक्रिया ऑटो सिस्टम के माध्यम से संचालित होती है। साथ ही उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि नियत तिथि के बाद बिजली बिल जमा करने पर नियम अनुसार लगभग 350 रुपए की पेनाल्टी लगती है। इसलिए उपभोक्ताओं को ड्यू डेट से पहले ही बिजली बिल का भुगतान करना चाहिए। ज्ञापन सौंपने के दौरान कमल सोनी, सत्यनारायण दोगने, अजप सिंह राजपूत, मदनलाल सोनी, मोहनलाल सोनी, संजय थाते, प्रहलाद नागवे, अरुण मालवीय, दयाराम विश्वकर्मा, गोपाल गंगराड़े, दीपक तंवर, अनिल गीते, दीपक शुक्ला, निशांत राजपूत, रितेश भावसार, ओमप्रकाश जाट, सुभाष पशटारिया, गजानन डाले, ठाकुर लाल हूरमाले, गोपाल शुक्ला, विष्णु वर्मा, रेवाशंकर सेन, अशोक मेहर, जयनारायण गौर, आशीष राजपूत, आभाष जोशी, अनिरुद्ध पारे एवं अभिषेक पटनारे उपस्थित रहे।
स्मार्ट मीटर जागरूकता को लेकर ग्राहक पंचायत ने सौंपा ज्ञापन

2 Views



