अनोखा तीर, हरदा। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र. के प्रांताध्यक्ष ओ.पी. बुधोलिया के आह्वान पर द्वितीय चरण में प्रदेश के पांच लाख पेंशनरों की न्यायोचित मांगों के निराकरण को लेकर 30 जून को जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपा जाएगा। एसोसिएशन के अनुसार जिले के समस्त पेंशनर दोपहर 2.30 बजे गुर्जर बोर्डिंग के पास एकत्रित होकर शांतिपूर्ण तरीके से जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपेंगे। लंबे समय से लंबित पेंशनरों की मांगों का निराकरण नहीं होने से पेंशनरों में निराशा व्याप्त है। पेंशनरों की प्रमुख मांगों में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ पुनर्गठन की धारा 49(6) को समाप्त करना, राज्य सरकार की कैशलेस बीमा योजना में कर्मचारियों के समान प्रीमियम राशि लेना, महंगाई राहत का आर्थिक लाभ केंद्रीय तिथि से प्रदान करना, छठवें एवं सातवें वेतनमान के क्रमश: 32 एवं 27 माह के एरियर का भुगतान करना, 79 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 20 प्रतिशत वृद्धि का लाभ देना तथा कर्मचारियों की तरह पेंशनरों को भी उपादान राशि का भुगतान करना शामिल है। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एस.एल. बोघे ने जिले के समस्त पेंशनर्स, तहसीलों के पेंशनर साथियों एवं पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
पेंशनर्स एसोसिएशन आज ६ सूत्रीय मांगो को लेकर सौंपेगा ज्ञापन

2 Views


