कोचिंग संस्थानों की अनियमितताओं को लेकर अभाविप ने सौंपा ज्ञापन

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरदा इकाई द्वारा लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड को ध्यान में रखते हुए नगर प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर नगर के कोचिंग संस्थानों में व्याप्त अनियमितताओं की जांच एवं कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में मांग की गई कि जिन कोचिंग संस्थानों में अनियमितताएं पाई जाती हैं, उनके विरुद्ध संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए। परिषद ने नगर के सभी कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं अन्य मानकों की जांच कराने की मांग भी की। विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी दी कि यदि सात दिवस के भीतर कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण नहीं किया गया तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान नगर मंत्री शुभम ढोके, दानिश, निकुंज, आर्यन, निहाल, लक्ष्मण, जतिन, आवास, रुद्र, सौम्य, रंजीत एवं विकास उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply