-संगठन विस्तार और छात्र मुद्दों पर आंदोलन की बनाई रणनीति
अनोखा तीर, हरदा। जिला युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक रविवार को एक निजी होटल में जिला अध्यक्ष योगेश चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, पंचायत स्तर तक कार्यकारिणी गठन और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के छात्रों की गूंज अभियान को जिले में प्रभावी ढंग से चलाने का निर्णय लिया गया। अभियान के तहत नीट परीक्षा पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं, बेरोजगारी और रोजगार के अवसरों की कमी जैसे मुद्दों पर जनजागरण और आंदोलन किए जाएंगे। आगामी 30 जून को भोपाल में होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक में जिले के सभी पदाधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों से बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करेगी पार्टी
जिला अध्यक्ष योगेश चौहान ने कहा कि युवा कांग्रेस युवाओं की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की खामियों को युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर संकट बताया। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस इन मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी और पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत कर युवाओं को कांग्रेस से जोड़ेगी। बैठक में हरदा विधानसभा अध्यक्ष भूपेश बाबल, विधानसभा अध्यक्ष अतुल टॉक, जिला महासचिव सौरभ सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष इमरान खान, रेहटगांव ब्लॉक अध्यक्ष नीरज किरार, सतनारायण पटेल, शशांक बिश्रोई, धर्मेंद्र शिंदे, हार्दिक जायसवाल, धीरज बागरे, प्रिंस और सतीश बिल्लोरे सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
युवा कांग्रेस की बैठक …

0 Views



