पल्स पोलियो अभियान :

-चार केंद्रों पर बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा, घर-घर पहुंचेंगी टीमें
अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम सोडलपुर सहित आसपास के समस्त ग्रामों में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान के तहत ग्राम में बनाए गए चार केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पहुंचे, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान को सफल बनाया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जो बच्चे किसी कारणवश रविवार को केंद्रों तक नहीं पहुंच सके, उन्हें सोमवार और मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा इस महत्वपूर्ण अभियान से वंचित न रहे। ग्राम में गुठान मोहल्ला आंगनवाड़ी केंद्र, कन्या प्राथमिक शाला (पुराना इमली बस स्टैंड), स्वास्थ्य विभाग कार्यालय तथा टीटी नगर में पोलियो बूथ बनाए गए थे। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की एएनएम ममता यादव के नेतृत्व में आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेवाएं दीं। इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुनीता दादरे, दुर्गा बघेल, मंगला भाटी, सविता मोय, राधिका बघेल, लीलू मंडराई एवं सलिता पीपलोदे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि यदि किसी बच्चे को अभी तक पोलियो की खुराक नहीं मिली है तो घर-घर पहुंचने वाली टीम को अवश्य दवा पिलाएं, ताकि प्रत्येक बच्चा पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रह सके।

0 Views

Leave a Reply