अंजनाल नदी में ताजियों का विसर्जन, नम आंखों से दी विदाई

अनोखा तीर, रहटगांव। फुलडी में शनिवार को अंजनाल नदी पर ताजियों का विसर्जन किया गया। इस दौरान ताजिएदारों ने नम आंखों से ताजियों को विदाई दी। मुहर्रम पर्व के अवसर पर नगर में शाह परिवार द्वारा ताजियों का निर्माण किया गया था। जानकारी के अनुसार, हजरत इमाम हुसैन की याद में मुहर्रम का पर्व मनाया जाता है। इसी के चलते निर्मित ताजिए शुक्रवार दोपहर को सब्जी बाजार पहुंचे थे। यहां रात्रि विश्राम के बाद शनिवार दोपहर ताजिए अंजनाल नदी की ओर रवाना हुए। इस दौरान अखाड़े का आयोजन भी किया गया, जिसमें युवाओं ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए। वहीं श्रद्धालुओं को खिचड़ा भी वितरित किया गया। ताजिएदार सेहराज शाह, मेहराज शाह, इकबाल शाह एवं उमर शाह ने बताया कि मुहर्रम का पर्व हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि कर्बला की घटना में इमाम हुसैन ने सत्य और इंसानियत की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था, जिसकी स्मृति में हर वर्ष मुहर्रम मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी मनोज दुबे सहित पुलिस विभाग का अमला भी मौजूद रहा।

0 Views

Leave a Reply