न्यायालय परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत की साफ-सफाई  

अनोखा तीर, हरदा। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के अंतर्गत शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समस्त न्यायाधीशगण, जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, न्यायालयीन कर्मचारी तथा पैरालीगल वॉलेंटियर्स ने सहभागिता करते हुए न्यायालय परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने का संदेश दिया गया।  कार्यक्रम में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश ने उपस्थित जनों से न्यायालय परिसर के साथ-साथ अपने कार्यस्थल को भी साफ-सुथरा रखने की अपील की। इस अवसर पर जयदीप सिंह विशेष न्यायाधीश, सुधीर कुमार चौधरी प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, निसार अहमद खान प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश, निमिष राजा द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश, कपिल वर्मा तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश, लवकेश सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, चन्द्रशेखर राठौर न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एस.के. भदकारिया, प्रेमदीप शाह, संजीव राहंगडाले, अमित मालवीय, चेतना रूसिया न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सौरभ कुमार दुबे जिला विधिक सहायता अधिकारी, जगदीश विश्वकर्मा अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ, शैलेन्द्र जोशी सचिव जिला अधिवक्ता संघ, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्य, अन्य अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply