स्व. संतोष व्यास की तेरहवीं में लाहन प्रथा बंद करने का निर्णय, समाज ने जताया आभार

अनोखा तीर, हरदा। हीरापुर निवासी पूर्व उपसरपंच स्व. संतोष व्यास की तेरहवीं एवं पंगड़ी कार्यक्रम में हरदा समाज के पदाधिकारियों एवं विभिन्न जिलों से आए सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में गुर्जर गौड़ समाज की ओर से स्व. संतोष व्यास के बड़े पुत्र रजत व्यास को पगड़ी बांधकर सांत्वना एवं  शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर हरदा समाज के महासभा सचिव सुनील तिवारी ने उपस्थित सामाजिक बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरदा जिले में लाहन प्रथा बंद है। उन्होंने स्व. संतोष व्यास के छोटे भाई राजेंद्र व्यास, जितेंद्र व्यास, उनके परिजनों तथा बड़े पुत्र रजत व्यास एवं गजेंद्र व्यास द्वारा समाज के इस निवेदन को स्वीकार कर लाहन प्रथा बंद करने के निर्णय का स्वागत किया। समाज ने व्यास परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में इंदौर, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, सीहोर एवं नर्मदापुरम जिले से आए सामाजिक बंधु भी उपस्थित रहे। इस दौरान स्व. संतोष व्यास के परिवार की ओर से छोटे भाई राजेंद्र व्यास, जितेंद्र व्यास, पुत्र रजत व्यास एवं गजेंद्र व्यास ने हरदा नगर सभा को समाज भवन निर्माण के लिए 11 हजार रुपए की राशि का चेक भेंट किया। कार्यक्रम में महासभा सचिव सुनील तिवारी, दीप उपाध्याय, पूर्व सचिव संतोष व्यास, मुकेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, आशीष तिवारी, राजू व्यास सहित गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply