अनोखा तीर, हरदा। कौशल विकास संचालनालय के अंतर्गत संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) हरदा में एनसीवीटी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्राचार्य आईटीआई हरदा ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी इंटरनेट के माध्यम से स्वयं अथवा एमपी ऑनलाइन के अधिकृत सहायता केंद्रों एवं मध्यप्रदेश स्थित किसी भी एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से 30 जून तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2026 को आवेदकों के लॉगिन पर कॉमन रैंक प्रदर्शित की जाएगी। यदि आवेदकों के प्राप्तांकों में किसी प्रकार की त्रुटि हो तो वे 2 जुलाई 2026 तक उसमें सुधार कर सकेंगे। प्रवेश के लिए प्रथम चयन सूची 8 जुलाई 2026 को प्रदर्शित की जाएगी। चयनित आवेदक 11 जुलाई 2026 तक संबंधित संस्था में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन के उपरांत प्रवेश ले सकेंगे। प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई हरदा में स्थापित हेल्प डेस्क पर प्रात: 10.30 बजे से सायं 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। प्राचार्य ने आईटीआई में प्रवेश के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि से पूर्व पंजीयन कराने की अपील की है।
आईटीआई हरदा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन 30 जून तक

0 Views




