नशा मुक्त भारत अभियान…

-मॉडल पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता एवं शपथ ग्रहण का आयोजन

अनोखा तीर, हरदा। हरदा को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ सामाजिक न्याय एवं पहल संस्था द्वारा संचालित ‘नशा मुक्त भारत अभियानÓ के अंतर्गत मॉडल पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहल सामाजिक विकास संस्था के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को नशे की भयावहता के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की ओर प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने ‘नशे के दुष्प्रभावÓ विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से नशे के गंभीर दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से चित्रित किया। बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों में यह स्पष्ट रूप से दर्शाया गया कि नशा न केवल एक व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता है, बल्कि पूरे परिवार को भी संकट और बर्बादी की ओर धकेल देता है। विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं विचारोत्तेजक प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।
नशा न करने और न करने देने की ली सामूहिक शपथ
चित्रकला प्रतियोगिता के समापन के बाद विद्यालय परिसर में सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जीवन में किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा समाज को इस बुराई से मुक्त कराने में अपना योगदान देने की शपथ ली। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहेंगे और समाज को भी इस लत से मुक्त बनाने के लिए जागरूकता फैलाएंगे। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पहल संस्था द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

0 Views

Leave a Reply