Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

हरदा ने रचा नया चिकित्सा इतिहास

2 min read
Text Size:

-बघेल हॉस्पिटल की अत्याधुनिक कैथ लैब में एक ही दिन में तीन सफल ईपी स्टडी  

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के चिकित्सा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। बघेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की अत्याधुनिक कैथ लैब में 24 जून को प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शैली महेश्वरी एवं उनकी टीम ने एक ही दिन में तीन मरीजों की सफल ईपी (इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी) स्टडी कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। हरदा जैसे छोटे जिले में एक ही दिन में तीन ईपी स्टडी का सफलतापूर्वक संपादन चिकित्सा इतिहास में पहली बार माना जा रहा है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि अब जटिल हृदय रोगों के आधुनिक उपचार के लिए मरीजों को बड़े महानगरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। विशेष उल्लेखनीय तथ्य यह है कि तीनों मरीजों का उपचार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किया गया। सभी प्रक्रियाएं सफल रहीं और उपचार के बाद मरीज स्वस्थ हैं तथा उन्होंने संतोष व्यक्त किया। ईपी स्टडी हृदय की धड़कन संबंधी जटिल विकारों (अरिद्मिया) की पहचान एवं उपचार के लिए की जाने वाली अत्याधुनिक प्रक्रिया है। यह सुविधा अब तक मुख्य रूप से बड़े सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों तक सीमित थी। बघेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा इस उन्नत सुविधा को हरदा में उपलब्ध कराना जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के हजारों मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार संस्थान का उद्देश्य छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को महानगरों जैसी उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उनके अपने जिले में उपलब्ध कराना है। यह उपलब्धि उसी संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बघेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की यह सफलता न केवल हरदा, बल्कि पूरे निमाड़ एवं मध्य प्रदेश क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि आधुनिक एवं उन्नत चिकित्सा सुविधाएं अब छोटे जिलों और शहरों में भी उपलब्ध हो रही हैं, जिससे मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply