अनोखा तीर, सोडलपुर। बारिश के मौसम को देखते हुए ग्राम पंचायत सोडलपुर द्वारा गांव में स्वच्छता अभियान चलाते हुए विभिन्न वार्डों में नांडेप एवं नालों की सफाई कराई गई। बुधवार को पंचायत के कर्मचारियों द्वारा वार्ड 8 से 10 तक के कच्चे नालों सहित अन्य स्थानों पर जमे कचरे और गाद को हटाकर साफ-सफाई की गई। ग्राम पंचायत सचिव बालाराम गुर्जर ने बताया कि लगातार ग्रामीणों द्वारा बारिश के दौरान जलभराव और गंदगी की समस्या से बचाव के लिए नालों की सफाई कराने की मांग की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए पंचायत ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई का कार्य कराया है। उन्होंने बताया कि नालों की नियमित सफाई से बारिश का पानी आसानी से निकलेगा और जलभराव की समस्या नहीं होगी। साथ ही गंदगी से फैलने वाली बीमारियों पर भी नियंत्रण रहेगा। पंचायत द्वारा आगामी दिनों में भी स्वच्छता संबंधी कार्य जारी रखे जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बारिश से पहले पंचायत सक्रिय : नांडेप व नालों की कराई सफाई

0 Views




