तीन दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी, किसानों से उपज नहीं लाने की अपील

अनोखा तीर, सिराली। कृषि उपज मंडी समिति सिराली ने किसानों एवं व्यापारी बंधुओं के लिए अवकाश संबंधी सूचना जारी की है। मंडी समिति द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 26 जून को शुक्रवार, 27 जून को शनिवार तथा 28 जून को रविवार होने के कारण तीन दिनों तक मंडी में नीलामी कार्य बंद रहेगा। मंडी प्रशासन ने बताया कि 26 जून से 28 जून तक कृषि उपज की खरीदी-बिक्री एवं नीलामी कार्य नहीं किए जाएंगे। इस दौरान किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी कृषि उपज विक्रय के लिए मंडी प्रांगण में न लाएं। कृषि उपज मंडी समिति सिराली ने किसानों एवं व्यापारी वर्ग से सहयोग की अपेक्षा करते हुए निर्धारित अवकाश अवधि के बाद ही उपज लेकर मंडी पहुंचने का अनुरोध किया है। यह सूचना मंडी सचिव अशोक ठाकुर द्वारा जारी की गई है।

0 Views

Leave a Reply