अनोखा तीर, हरदा। कृषि विज्ञान केंद्र, हरदा द्वारा किसानों के लिए जैव उर्वरक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। केंद्र पर ट्राइकोडर्मा 294 रुपये प्रति लीटर एवं स्यूडोमोनास 321 रुपये प्रति लीटर की दर से विक्रय के लिए उपलब्ध है। दोनों जैव उर्वरकों का स्टॉक सीमित मात्रा में उपलब्ध है। केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि इन जैव उर्वरकों का उपयोग बीज उपचार के लिए 10 मिलीलीटर प्रति किलोग्राम बीज की दर से किया जा सकता है। वहीं मृदा उपचार के लिए 2 लीटर प्रति एकड़ की मात्रा को 50 किलोग्राम पकी हुई गोबर खाद में मिलाकर नमी की स्थिति में खेत में छिड़काव कर ऊपर से जुताई अथवा बुवाई करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जैव उर्वरकों के उपयोग से रासायनिक दवाओं पर निर्भरता कम होती है तथा मृदा स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। कृषि विज्ञान केंद्र ने जिले के किसानों से अपील की है कि सीमित स्टॉक होने के कारण शीघ्र संपर्क कर जैव उर्वरक प्राप्त करें। अधिक जानकारी के लिए किसान कृषि विज्ञान केंद्र, हरदा कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र हरदा में जैव उर्वरक उपलब्ध

0 Views



