अनोखा तीर, हरदा। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला हरदा द्वारा दिव्यांगजनों को वितरित बैटरी चलित (मोटराइज्ड) ट्राई साइकिलों के रखरखाव एवं मरम्मत के लिए दो दिवसीय रिपेयरिंग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 25 जून एवं 26 जून को कार्यालय उपसंचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, जिला अस्पताल परिसर, हरदा में आयोजित होगा। उपसंचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने बताया कि वर्ष 2025 में एलिम्को द्वारा वितरित बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्राप्त करने वाले सभी दिव्यांगजन अपनी ट्राई साइकिलों की मरम्मत, तकनीकी जांच एवं आवश्यक सुधार कार्य हेतु शिविर में उपस्थित होकर नि:शुल्क सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। शिविर में बैटरी जांच, वायरिंग एवं तकनीकी सुधार, रिपेयर कार्य तथा वाहन की कार्यक्षमता परीक्षण जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। विभाग द्वारा सभी पात्र दिव्यांगजनों से निर्धारित तिथियों में अपनी ट्राई साइकिल एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित शिविर में उपस्थित होकर अधिक से अधिक संख्या में लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।
बैटरी चलित ट्राई साइकिलों के मरम्मत हेतु दो दिवसीय शिविर आज से

0 Views



