पिछले 24 घंटों में जिले में 1 मिमी औसत वर्षा दर्ज

अनोखा तीर, हरदा। जिले में गत 24 घंटों के दौरान 1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि इस अवधि में हरदा तहसील में 0 मिमी, टिमरनी में 0 मिमी, खिरकिया में 0 मिमी, सिराली में 0 मिमी तथा रहटगांव में 5.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक जिले में 43.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। वर्तमान वर्ष में अब तक हरदा तहसील में 89.7 मिमी, टिमरनी में 26.1 मिमी, खिरकिया में 22.8 मिमी, सिराली में 30.1 मिमी तथा रहटगांव में 51.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।  अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष 24 जून तक जिले में 62.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

0 Views

Leave a Reply