अनोखा तीर, हरदा। हरदा में सिटी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसके कब्जे से 481.16 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग पांच हजार रुपये बताई गई है। टीआई रोशनलाल भारती ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। बिरजाखेड़ी के पास एक पंप इंजन के समीप बने ईंट भट्टे के पास एक महिला संदिग्ध अवस्था में बैठी मिली। पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम निर्मला कुचबंदिया (33) बताया, जो टंकी मोहल्ला निवासी शरद कुचबंदिया की पत्नी है। उसकी थैली की तलाशी लेने पर उसमें 481.16 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी महिला के खिलाफ अवैध रूप से गांजा रखने के आरोप में अपराध क्र. 427/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में एएसआई भगवान दास यादव, प्रधान आरक्षक मनीष पठारिया, आरक्षक नवीन कुशवाह, प्रदीप मालवीय, निलेश पटेल तथा महिला आरक्षक वैशाली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
481 ग्राम गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

0 Views




