ओपन चेस टूर्नामेंट में शिवांश ने हासिल किया द्वितीय स्थान

अनोखा तीर, हरदा। जिला शतरंज संघ, हरदा द्वारा आयोजित ओपन चेस टूर्नामेंट-2026 में विज़न इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, हरदा के छात्र शिवांश पराशर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान छात्र शिवांश पराशर को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य नितेश जैन ने शिवांश की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत, एकाग्रता एवं अनुशासन का परिणाम है तथा यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। विद्यालय के संस्थापक एवं विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने, स्कूल संचालक कुणाल दोगने, मुकेश गुर्जर, कोच गौतम विश्वकर्मा एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने शिवांश एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की है कि शिवांश भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

0 Views

Leave a Reply