अणु जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत धर्म आराधना योजना में आराधकों का सम्मान

अनोखा तीर, खिरकिया। अणु जन्म शताब्दी वर्ष 2032 के अंतर्गत धर्मदास गण संप्रदाय द्वारा अष्टवर्षीय धर्म आराधना योजना संचालित की जा रही है। इसके द्वितीय वर्ष की आराधनाओं के अंतर्गत चार प्रमुख आयाम निर्धारित किए गए हैं। प्रथम आयाम के तहत आराधकों द्वारा वर्ष भर में 1500 सामायिक की आराधना करना, द्वितीय आयाम के रूप में प्रत्येक पाक्षिक पर्व पर उपवास करते हुए वर्ष में 24 उपवास करना, तृतीय आयाम के अंतर्गत परिवार के प्रत्येक सदस्य द्वारा वर्ष भर में 200 सामायिक करना तथा चतुर्थ आयाम के रूप में एक वर्ष के भीतर प्रतिक्रमण कंठस्थ करना शामिल है। इन आराधनाओं को लेकर खिरकिया में भी अपूर्व उत्साह देखने को मिला। लगभग आधा सैकड़ा श्रावक-श्राविकाओं ने इन आराधनाओं में सहभागिता की। समता परिसर में आयोजित कार्यक्रम में धर्मदास गण परिषद अध्यक्ष, धर्मधारा प्रधान संपादक, स्वाध्याय सेवा व्यवस्थापक एवं वर्षीतप आराधक भरत भंसाली सहित धर्मदास गण परिषद के पदाधिकारी संतोष चपलोद, सुनील चौधरी, अशोक संघवी तथा श्रीसंघ खिरकिया अध्यक्ष अनिल मुनोट, सह सचिव विजय कोचर, संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष चंपालाल भंडारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने आराधना करने वाले श्रावक-श्राविकाओं का सम्मान कर उन्हें प्रभावना वितरित की। धर्मदास गण परिषद पिछले एक माह से प्रवास यात्रा के माध्यम से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आराधना करने वाले श्रावक-श्राविकाओं का सम्मान कर रही है। परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि इन आराधनाओं का मुख्य उद्देश्य आचार्य भगवंत के तप, त्याग, संयम एवं चिंतन को नई पीढ़ी तक पहुंचाना तथा उन्हें धर्म से जोड़ना है। कार्यक्रम में तपस्वियों का सम्मान किया गया तथा आगामी वर्षों की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर खिरकिया श्रीसंघ के अनेक श्रावक एवं श्राविकाएं उपस्थित रहे। इससे पूर्व समता भवन में विराजित मा. सा. पूज्य शारदा श्रीजी आदि ठाणा चार के दर्शन-वंदन कर प्रवचन का लाभ लिया गया।
सम्मानित आराधक
1500 सामायिक आराधना में कांता रांका, विजया रांका, विमला रांका, प्रमिला भंडारी, उज्ज्वला बाफना, रमिला कर्णावट, सरला बाई मुनोत, इंदरचंद श्रीमाल, छाया भंडारी, विमला मेहता, संपतबाई सांड, कुसुमलता भंडारी, विमलाबाई रेदासनी, पूजा मुनोत, संगीता श्रेणिक भंडारी, सुनंदा कोचर, अरुणा चपलोद, चंपालाल भंडारी, पुष्पा भंडारी, अलका ब्रह्मेचा, आशा भंडारी, उर्मिला नागड़ा, वर्षा रांका, कामिनी सांड इंदौर, बालीबाई मंडलेश्वर, निर्मला चतर मुथा मंडलेश्वर, ज्योति छाजेड़ इंदौर, सारिका मारू इंदौर, मोहिनी मारू इंदौर, कुसुम कटकानी इंदौर एवं नीरू छाजेड़ इंदौर।
सामायिक परिवार
सुरेश रैदासानी, हुकुमचंद बनवट, धनराज मुनोत, सुरेश बाफना, मुकेश भंडारी, नगीनचंद मेहता, सुभाष विनायक, प्रमोद भंडारी तथा मधु तातेड़ परिवार बैतूल।
माह में दो उपवास आराधना
रश्मि श्रीमाल, आनंद श्रीमाल, किरण मेहता, चंपालाल भंडारी, पुष्पा भंडारी, सुनंदा कोचर, राजश्री मेहता, रमिला कर्णावट, मधु मेहता, संगीता श्रेणिक भंडारी, विजेता मेहता, संगीता विनायक, दीपा विनायक, अलका ब्रह्मेचा पाचौरा, वर्षा रांका, पूजा मालू बुलढाणा, ज्योति छाजेड़ इंदौर, सारिका मारू इंदौर, इंद्रमल पवार मुथा मंडलेश्वर, प्रीतिषा पवार मुथा मंडलेश्वर, अर्पणा पवार मुथा मंडलेश्वर, विनीता नाहर इंदौर, मधु तातेड़ बैतूल, एकाग्र श्रीमाल, कुसुम कटकानी इंदौर तथा नीरू छाजेड़ इंदौर।

0 Views

Leave a Reply