कलेक्टर ने जिले में उर्वरक उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को जिले में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र किसान उर्वरक प्राप्त करने से वंचित न रहे। कलेक्टर ने कहा कि विशेष रूप से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में उर्वरक वितरण व्यवस्था पर विभागीय अधिकारियों द्वारा विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हो सके। बैठक के दौरान कृषि, सहकारिता एवं मार्केटिंग फेडरेशन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply