अनोखा तीर, हरदा। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में शासन द्वारा निर्धारित कैलेंडर के अंतर्गत 17 से 26 जून तक जिले में नशा मुक्ति सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रतिदिन विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार 23 जून को स्थानीय नेहरू स्टेडियम में विभाग द्वारा गर्ल्स एवं बॉयज खिलाड़ियों के बीच को-एड फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों को विभाग की ओर से नशा मुक्ति टी-शर्ट वितरित की गई। मैदान पर उपस्थित खिलाड़ियों एवं आमजन ने नशा मुक्ति की शपथ ली। साथ ही नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान भी आयोजित किया गया, जिसमें न केवल खिलाड़ियों बल्कि उपस्थित जनसमूह ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। उपसंचालक कमलेश सिंह ने बताया कि जिले में विभिन्न विभागों, स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों एवं धार्मिक संगठनों में गठित लगभग 25 नशा मुक्ति मास्टर ट्रेनर एवं 50 मास्टर वालंटियर के माध्यम से जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि शासन का मुख्य उद्देश्य समाज में नशा मुक्ति को लेकर जनजागरूकता लाना तथा युवाओं एवं समाज को नशे की प्रवृत्ति से बचाना है।
नशा मुक्ति सप्ताह के तहत आयोजित हुआ को-एड फुटबॉल टूर्नामेंट

0 Views



