अनोखा तीर, हरदा। महेश नवमी के पावन अवसर पर वैश्य महासम्मेलन जिला हरदा द्वारा महेश्वरी समाज की भव्य शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्थानीय मिडिल स्कूल परिसर स्थित सिद्धवीर हनुमान मंदिर के सामने वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर समाजजनों ने पुष्पवर्षा कर भगवान महेश के जयकारे लगाए और महेश नवमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष एवं युवा उत्साहपूर्वक शामिल हुए। धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण के बीच निकली शोभायात्रा ने नगरवासियों का ध्यान आकर्षित किया। वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष दीपक नेमा ने कहा कि महेश नवमी केवल एक धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि समाज की एकता, सेवा और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का अवसर भी है। इस दौरान आलोक गोयल, राजीव जैन, श्याम सुंदर अग्रवाल, अजय अग्रवाल सहित वैश्य महासम्मेलन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
वैश्य महासम्मेलन ने पुष्पवर्षा कर किया महेश्वरी समाज की शोभायात्रा का स्वागत

0 Views



