अनोखा तीर, हरदा। जिले में संचालित शासकीय उत्कृष्ट बालक एवं बालिका छात्रावास, जहां ग्रामीण अंचल के 100-100 विद्यार्थी निवास करते हैं, वहां विद्यार्थियों को समस्त आवश्यक एवं उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। छात्रावासों में विद्यार्थियों के जन्मदिन, राष्ट्रीय पर्व तथा विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक त्योहार सामूहिक रूप से मनाए जाते हैं, जिससे छात्रावास का वातावरण एक परिवार जैसा बना रहता है तथा विद्यार्थियों में आपसी प्रेम, सहयोग एवं भाईचारे की भावना विकसित होती है। छात्रावासों में उपलब्ध उत्कृष्ट व्यवस्थाओं, अनुशासित संचालन एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं के कारण दोनों छात्रावासों को आईएसओ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के करकमलों से प्रदान किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी देवेंद्र रघुवंशी, सहायक संचालक बलवंत पटेल, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एस.के. यादव तथा हाई स्कूल रनहाईकला की प्राचार्य शैलवाला पाराशर ने दोनों छात्रावासों के वार्डन पुरुषोत्तम राठौर एवं गुलाबबाई को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उत्कृष्ट सुविधाओं के लिए बालक छात्रावास को मिला आईएसओ सम्मान

0 Views



