अनोखा तीर, हरदा। विगत दिनों मानव अधिकार सुरक्षा संघ का प्रांतीय सम्मेलन ओंकारेश्वर की शिव कोठी में आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि संघ के चेयरमैन हरीश हरिश्चंद्र एवं विशेष अतिथि राष्ट्रीय महासचिव हनीफ पठान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश गांगले तथा प्रदेश अध्यक्ष इंजी. राधेश्याम पाटीदार के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रदेश में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के क्रम में संघ के प्रदेश महासचिव रामबक्स सगर की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष इंजी. राधेश्याम पाटीदार ने वरिष्ठ समाजसेवी रमेश मसकोले को नर्मदापुरम संभाग का संभागीय अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त शिक्षक नर्मदा प्रसाद गौर को हरदा जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। इन नियुक्तियों पर संघ के पदाधिकारियों सहित ग्यारसराम गौर, बी.एल. गुर्जर, ओ.पी. मुकाती, नारायण सिंह चंदेल, राकेश परधान, हरिराम मंडराई, जी.डी. दुधे, भुजराम बछानियां, कैलाश बामने, दिलीप परतेती सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी तथा केंद्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनिल राठौर खरगोन, विजय जैन बड़वानी, अजयसिंह दरबार, विनय वैरागी झाबुआ, अजबसिंह सोलंकी हरदा, दिनेश पाटिल, तुसार राय, उमेदसिंह चौहान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रमेश मसकोले मानवाधिकार सुरक्षा संघ के संभागीय अध्यक्ष नियुक्त

0 Views



