पेयजल संकट से राहत के लिए 11 ग्रामों को मिले फायर फाइटर पानी टैंकर

अनोखा तीर, हरदा। भीषण गर्मी एवं पेयजल संकट को दृष्टिगत रखते हुए हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा विधायक निधि वर्ष 2026-27 की राशि से हरदा विधानसभा क्षेत्र के 11 ग्राम मुरलीखेड़ा, बंदीमालौर, जयमलपुरा, भवरदीमाल, बारंगी, सांगवामाल, कालधड़, नीमखेड़ामाल, लोध्याखेड़ी, जामन्या एवं नगावामाल को फायर फाइटर पानी टैंकरों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं आगजनी जैसी आकस्मिक घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण के लिए संसाधन उपलब्ध कराना है। हरदा विधायक डॉ. दोगने ने कहा कि गर्मी के मौसम में कई ग्रामों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे ग्रामीणजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन फायर फाइटर पानी टैंकरों के माध्यम से जरूरतमंद क्षेत्रों में पानी पहुंचाने का कार्य किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह फायर फाइटर टैंकर केवल पेयजल आपूर्ति के लिए ही नहीं, बल्कि ग्रामों में आगजनी की घटनाओं के दौरान तत्काल उपयोग में लाकर आग पर काबू पाने में भी सहायक सिद्ध होंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।  ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं उपस्थित ग्रामीणजनों ने इस पहल के लिए हरदा विधायक डॉ. दोगने का पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से राहत मिलने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी। कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि दशरथ पटेल, जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, राधेश्याम सिरोही, बिजू जाट, अनोखीलाल गौर, राघवेन्द्र पारे, शैतान सिंह राजपूत, उमाशंकर गौर, बचत सिंह पंवार, धनसिंह अमकरे, भूपेन्द्र राजपूत, ओमप्रकाश राजपूत, अशोक, रामनाथ ऊईके, अनिल कुमार, जयनारायण, हरिप्रसाद काजवे सहित संबंधित ग्रामों के सरपंच, सचिव एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply