अनोखा तीर, हरदा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 73वें बलिदान दिवस पर वार्ड 18 स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके साथ ही भाजपा कार्यालय पर भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो सपना देखा और जिसके लिए बलिदान दिया, आज वह सार्थक हुआ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 का हटना डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि जिस सोच और भावना से जनसंघ की स्थापना की गई थी, आज भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता उसी भावना के साथ देश को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला महामंत्री बसंत सिंह राजपूत, राजेश गोदारा, कार्यक्रम संयोजक मनीष निशोद, मंडल अध्यक्ष नितेश बादर, महामंत्री पुरुषोत्तम झिझोरे, वरिष्ठ नेता देवी सिंह सांखला, मनसुख लोहाना, उदय सिंह चौहान सहित पार्षद एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

0 Views



