Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

हरदा की बेटी चारु सोमानी बनी सीए

1 min read
Text Size:

-प्रथम प्रयास में ही की फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण

अनोखा तीर, हरदा। शहर के प्रसिद्ध किराना व्यापारी सत्यनारायण सोमानी की पोती व श्रीमती आरती योगेश सोमानी की पुत्री चारु सोमानी ने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार व शहर को गौरवान्वित किया है। द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया सीए की फाइनल परीक्षा 2026 के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सोमानी परिवार में खुशियां छा गई। शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहने वाली बिटिया चारु ने जिस तरह सीए की फाउंडेशन इंटरमीडिएट परीक्षा प्रथम बार में उत्तीर्ण की थी, उसी तरह सीए की फाइनल परीक्षा भी प्रथम बार में ही पास कर सीए बन गई। हरदा की इस बेटी की उपलब्धि पर सोमानी परिवार को बधाईयां मिलने लगी। माहेश्वरी समाज के साथ ही व्यापारी संघ तथा शहर के वरिष्ठजनों ने सत्यनारायण सोमानी को बधाई देते हुए पोती चारु सोमानी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। निश्चित ही यह शहर तथा हरदा जिले के लिए गौरव की बात है। दैनिक अनोखा तीर परिवार शहर की इस प्रतिभावान बिटिया को उसकी उपलब्धि पर हार्दिक मंगलकामनाएं प्रेषित करता है।

6 Views
What do you think?

Leave a Reply