Skip to content
Friday, 16 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

आईटी पार्क-3 का निरीक्षण कर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, एमपी बनेगा आईटी और सेवा क्षेत्र का अग्रणी केंद्र

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, इंदौर। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने बुधवार को इंदौर में निर्माणाधीन आईटी पार्क-3 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी आईटी और सेवा क्षेत्र का केंद्र बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन (UIMR) प्रदेश के डिजिटल और आर्थिक विकास का ग्रोथ इंजन बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आईटी पार्क-3, आईटी पार्क-4, उज्जैन आईटी पार्क, इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर तथा निजी क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाएं मिलकर एक आधुनिक इकोसिस्टम तैयार करेंगी, जो मध्यप्रदेश को डिजिटल अर्थव्यवस्था की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि इंदौर को प्रदेश की आईटी और सेवा क्षेत्र की विकास राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है।

डॉ. यादव ने बताया कि आगामी वर्षों में विकसित होने वाला आईटी पार्कों का समग्र नेटवर्क प्रदेश को नई आर्थिक गति प्रदान करेगा। ये परियोजनाएं आईटी, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) और सेवा क्षेत्र में निवेश एवं रोजगार के नए अवसर सृजित करेंगी, जिससे मध्यप्रदेश एक मजबूत और भविष्य उन्मुख डिजिटल अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि निर्माणाधीन आईटी पार्क-3 को 557 करोड़ रुपये की लागत से ग्रीन बिल्डिंग के रूप में विकसित किया जा रहा है। 22 मंजिला यह विश्वस्तरीय भवन 11.25 लाख वर्गफीट निर्मित क्षेत्रफल के साथ मध्य भारत का सर्वश्रेष्ठ आईटी पार्क बनने की दिशा में अग्रसर है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को परियोजना की प्रगति और भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी दी।

21 Views
What do you think?

प्रशांत शर्मा

संपादक ANOKHATEER.COM मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिमान्यता प्राप्त हरदा जिले के सबसे युवा पत्रकार है जो लगातार 12 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़े हर विभाग में अपनी सेवाए देते आ रहे है।

All posts by प्रशांत शर्मा (135)

Leave a Reply