Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

कृषि उपज मंडी हरदा में 13 से 17 जून तक नीलामी कार्य बंद रहेगा

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कृषि उपज मंडी समिति हरदा ने किसानों एवं व्यापारियों को सूचित किया है कि आगामी अवकाशों के कारण मंडी में 13 जून से 17 जून 2026 तक नीलामी कार्य बंद रहेगा।

जारी प्रेस नोट के अनुसार 13 जून को द्वितीय शनिवार (बैंक अवकाश), 14 जून को रविवार, 15 जून को अमावस्या तथा 17 जून को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर मंडी में नीलामी नहीं होगी।

मंडी सचिव ने किसानों से अपील की है कि उक्त अवधि में अपनी कृषि उपज विक्रय हेतु मंडी परिसर में न लाएं तथा नीलामी कार्य प्रारंभ होने के बाद ही उपज लेकर पहुंचें।

2 Views
What do you think?

प्रशांत शर्मा

संपादक ANOKHATEER.COM मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिमान्यता प्राप्त हरदा जिले के सबसे युवा पत्रकार है जो लगातार 12 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़े हर विभाग में अपनी सेवाए देते आ रहे है।

All posts by प्रशांत शर्मा (135)

Leave a Reply