अनोखा तीर, हरदा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी कुलसचिवों, प्राचार्यों एवं संबंधित संस्थानों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए निर्धारित गतिविधियों का पालन किया जाएगा। विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। योग दिवस की तैयारियों के तहत 19 जून 2026 को प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया जाएगा। सामूहिक योग कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को योग के अनुरूप आरामदायक वेशभूषा धारण करने के निर्देश भी दिए गए हैं। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों को योग दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 21 जून को आयोजित गतिविधियों की प्रतिवेदन रिपोर्ट 24 जून 2026 तक विभाग को भेजने के लिए कहा गया है। विभाग का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा विद्यार्थियों में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में होंगे सामूहिक योग कार्यक्रम

4 Views

