Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन, अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग ने महिलाओं के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-233-6112 शुरू की है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं सीधे आयोग से संपर्क कर अपनी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव दर्ज करा सकेंगी। भोपाल स्थित राज्य महिला आयोग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव, सदस्य साधना स्थापक तथा आयोग के सचिव सुरेश तोमर ने हेल्पलाइन का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रेखा यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को न्याय और सहायता तक सहज पहुंच उपलब्ध कराना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने बताया कि नई टोल-फ्री हेल्पलाइन महिलाओं और आयोग के बीच सीधा संवाद स्थापित करेगी, जिससे उनकी समस्याओं का त्वरित संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए उपयोगी होगी, जो किसी कारणवश सीधे आयोग तक नहीं पहुंच पाती हैं। मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की यह पहल महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा न्याय तक उनकी पहुंच को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। महिला आयोग ने प्रदेश की सभी महिलाओं से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर वे नि:संकोच टोल-फ्री नंबर 1800-233-6112 पर संपर्क कर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं।

4 Views
What do you think?

Leave a Reply