Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने किया धार्मिक आयोजन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी हरदा नगर मंडल द्वारा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में धार्मिक आयोजन किया गया। नगर मंडल अध्यक्ष नितेश बादर ने बताया कि श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हनुमान चालीसा पाठ एवं नर्मदाष्टक पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई। उपस्थित वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं को ऐतिहासिक बताते हुए सरकार के सफल 12 वर्षों पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर जिला महामंत्री बसंत राजपूत, देवीसिंह सांखला, राग मजूमदार, महेंद्र राय, अंशुल गोयल, प्रदीप सोनी, गजानंद डाले, सौरभ तिवारी, पुरुषोत्तम झिंझोरे, नागेंद्र मल्होत्रा, अजय अग्रवाल, सूरज वावने, उन्नत यादव, चंपालाल पंवार, विवेक गहलोत, आशुतोष गोस्वामी, भूपेंद्र तोमर, धर्मेंद्र पाल, विक्रांत अग्रवाल, गोविंद तंवर, कमलेश शर्मा, आशीष जोशी, कपिल शर्मा, आशीष बिल्लोरे, राम देवहरे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply