Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

युवक गिरफ्तार, 9 ग्राम एमडी पाउडर बरामद

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने 1 जून की रात गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 9.06 ग्राम एमडी पाउडर बरामद किया है। बरामद एमडी पाउडर की बाजार कीमत 96 हजार 500 रुपए बताई गई है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रोशनलाल भारती ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान उड़ा के पास फोरलेन रेलवे पुलिया के नीचे एक बाइक सवार युवक संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा मिला। पुलिस ने उससे पूछताछ कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एमडी पाउडर बरामद हुआ। साथ ही उसकी बजाज कंपनी की बाइक भी जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी की पहचान कुसुम कुंज कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय अंकित पिता रामेश्वर जाट के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने एमडी पाउडर सीहोर जिले के भेरूंदा से लाने की बात कही। हालांकि, उसने यह नहीं बताया कि उसने यह मादक पदार्थ किस व्यक्ति से खरीदा था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
———————

0 Views
What do you think?

Leave a Reply