Skip to content
Saturday, 17 October 2026
भोपाल हरदा

रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस के निरस्त फेरे हुए बहाल

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, भोपाल। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुर जंक्शन-चाँपा जंक्शन रेलखंड पर होने वाले अधोसंरचनात्मक निर्माण कार्यों के संदर्भ में पूर्व में संयुक्त कमीशनिंग के तहत जो प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, नॉन इंटरलॉकिंग एवं पोस्ट नॉन इंटरलॉकिंग कार्य लिया गया था, उसे अब निरस्त कर दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप इस अधिसूचना के तहत भोपाल मंडल से प्रारंभ/टर्मिनेट होने वाली संतरागाछी-रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन को, जो पूर्व में एक-एक ट्रिप के लिए निरस्त की गई थी, उसे बहाल कर दिया गया है। रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस पूर्व निर्धारित तिथियों और समय-सारणी के अनुसार सुचारू रूप से चलेगी। गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी जंक्शन हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन रानी कमलापति से 10 जून 2026 को निरस्त नहीं रहेगी, अर्थात अपनी निर्धारित समय-सारणी के अनुसार यथावत चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी जंक्शन-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन संतरागाछी जंक्शन से 11 जून 2026 को निरस्त नहीं होगी, अर्थात अपनी निर्धारित समय-सारणी के अनुसार यथावत चलेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेनों के सुचारू संचालन के बावजूद किसी भी असुविधा से बचने के लिए रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा एनटीईएस अथवा रेल मदद (139) के माध्यम से गाड़ी की सटीक स्थिति की जांच अवश्य कर लें।
—————

0 Views
What do you think?

Leave a Reply