मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर कांग्रेस ने जताया विरोध

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सोनतलाई ब्लॉक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साई एवं ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र बिश्नोई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीते दिनों मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के संबंध में की गई टिप्पणी अशोभनीय है। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री एक संवैधानिक पद पर हैं और उन्हें इस प्रकार की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता तथा जीतू पटवारी द्वारा किसानों एवं गरीबों के मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में किए जा रहे संघर्ष से भारतीय जनता पार्टी के नेता चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों और गरीबों के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर आक्रोश है तथा कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को जनता के बीच लगातार उठाती रहेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी गांव-गांव जाकर जनता के बीच भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली को लेकर अभियान चलाएगी तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।
——————

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!