Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने बनाई कार्य योजना

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, सिराली। भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि बैठक में आगामी कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक का शुभारंभ भाजपा के पितृ पुरुषों एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सर्वप्रथम मंडल अध्यक्ष अनिल राजपूत ने मंडल की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता संजय शाह ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत होना अति आवश्यक है, ताकि शासन की समस्त योजनाओं को आसानी से जन-जन तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि किसानों सहित क्षेत्र की समस्त समस्याओं को प्रदेश सरकार तक पहुंचाकर उनका निराकरण कराया जाएगा। जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने आगामी समय में किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक माह विभिन्न स्थानों पर प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक बैठकें अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्षों में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनहितैषी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं को करना है। इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता आवश्यक है। मंडल प्रभारी राजेश गोदारा ने कहा कि शक्ति केंद्रों पर बैठकें आयोजित कर जनता की समस्याओं का समाधान करना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं का मुख्य दायित्व है। बैठक में गोपाल सोनी, पदम पटेल, राहुल शाह, राजा अग्रवाल, रामकृष्ण लखौरे, माखन पटेल, मुन्नालाल कुशवाह, कमल कौशिक, सुनील तोमर, धर्मेंद्र सिंदा, अरविंद पटेल, मुकेश पटवारे, पंकज गुप्ता, कैलाश अग्रवाल, विक्की वर्मा, फजल मोहम्मद, सुरेश वर्मा, ईश्वर मालवीय, मनमोहन गौर, प्रेम नारायण कुशवाह, प्रेम नारायण काजवे, तुलसीराम, गुलाब काजले, सोमालाल धुर्वे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
————

0 Views
What do you think?

Leave a Reply