लेखक संघ ने धूमधाम से मनाया रतन सिंह सोलंकी का 75वां जन्मदिन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला इकाई हरदा के वरिष्ठ सदस्य एवं साहित्यकार रतन सिंह सोलंकी का 75वां जन्मदिन जिला इकाई द्वारा धूमधाम से मनाया गया। सभी उन्हें स्नेहपूर्वक रतन दादा के नाम से संबोधित करते हैं। इस अवसर पर प्रसिद्ध पत्रकार, मंचीय व्यंग्यकार एवं छंदज्ञ लोमेश गौर के निजी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों एवं अतिथियों ने रतन दादा का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन समारोह के उपरांत सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं क्षणिकाकार अशोक नेगी के मुख्य आतिथ्य में सरस काव्य गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें सभी साहित्यकारों ने रतन दादा को काव्यात्मक शुभकामनाएं देते हुए अपनी प्रतिनिधि रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम में भोपाल से पधारे अतिथि विनोद गौर एवं हरदा की साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान ज्ञानेश चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। काव्य गोष्ठी में इकाई अध्यक्ष सुभाष सिटोके, पूर्व अध्यक्ष जयकृष्ण चांडक एवं जीआर गौर, रमेश भद्रावले, बृजमोहन अग्रवाल, बालमुकुंद ओझा, नरेंद्र वर्मा, संचालक कपिल दुबे, शिरीष वर्मा, मंसूर अली, मदन व्यास, लोमेश गौर, अशोक नेगी एवं स्वयं रतन दादा ने रचनापाठ कर कार्यक्रम को साहित्यिक गरिमा प्रदान की। सभा में दिवंगत शायर पद्मश्री डॉ. बशीर बद्र को दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। अंत में स्वल्पाहार एवं रतन दादा के आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
—————————-

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!