खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 4 डंपर एवं ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। मई माह में खनि निरीक्षक देवेंद्र सिंह एवं खनिज अमले द्वारा आकस्मिक जांच के दौरान खेडीपुरा नाका, अजनाल नदी एवं गुप्तेश्वर मंदिर के पास डंपर क्र.एमपी 47 जेडसी 9359 एवं एमपी 47 जेडसी 8959 अवैध खनिज बोल्डर का परिवहन करते पाए गए। बिना वैध अभिवहन पास होने पर दोनों वाहनों को जब्त कर सिविल लाइन थाना हरदा में खड़ा कराया गया। इसी प्रकार ग्राम अबगांव खुर्द छीपानेर रोड पर डंपर क्र.एमपी 09 एचएच 2541 अवैध मुरूम परिवहन करते तथा डंपर क्र.एमपी 47 जेडबी 6727 अवैध गिट्टी परिवहन करते पाए गए। इन वाहनों को भी बिना वैध रॉयल्टी पास के पाए जाने पर सिटी कोतवाली हरदा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। इसके अलावा नयानगर अबगांव खुर्द छीपानेर रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली क्र. एमपी 47 जेडएफ 7738 अवैध रेत का ओवरलोड परिवहन करते पकड़ी गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त कर सिटी कोतवाली में खड़ा कराया गया। कार्रवाई के दौरान होमगार्ड सैनिक हरिभजन, ब्रजेश साहू एवं खनिज स्टाफ अश्विनी चतुर्वेदी मौजूद रहे। खनिज विभाग द्वारा बताया गया कि सभी वाहनों के प्रकरण तैयार कर अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे तथा मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण नियम 2022 के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
————————-

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!