-आधुनिक चारा उत्पादन और ‘गौरस एपÓ की मिलेगी जानकारी
अनोखा तीर, हरदा। पशुपालन एवं डेयरी विभाग, हरदा द्वारा दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों की आय बढ़ाने तथा उन्हें आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 29 मई 2026 को दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक इंदौर रोड स्थित एल.बी.एस. कॉलेज, हरदा में आयोजित होगी। उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉ. अजय रामटेके ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले के पशुपालकों को पशु आहार के रूप में साईलेज के उपयोग के प्रति जागरूक करना है। इसके साथ ही विशेषज्ञों द्वारा चारा उत्पादन की आधुनिक तकनीकों, साईलेज ई-मार्केट प्लेटफॉर्म तथा शासन के ‘गौरस एपÓ की उपयोगिता की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष, दुग्ध सहकारी समितियों के पदाधिकारी और पशुपालन क्षेत्र से जुड़े हितधारक शामिल होंगे। जिले के सभी पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों से कार्यशाला में उपस्थित होकर योजनाओं और उन्नत तकनीकों का लाभ लेने की अपील की गई है।
————————–

