Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

‘आरोह 2026Ó के तहत नेहरू स्टेडियम में म्यूजिकल एरोबिक डांसिंग मूवमेंट

2 min read
Text Size:

-बच्चों को मोबाइल से दूर कर मैदान से जोड़ा

अनोखा तीर, हरदा। जिला खेल और युवा कल्याण विभाग हरदा द्वारा संचालित ‘आरोह 2026Ó सामुदायिक फिटनेस अभियान के तहत रविवार को नेहरू स्टेडियम में म्यूजिकल एरोबिक डांसिंग मूवमेंट का आयोजन किया गया। खेल समन्वयक सलमा खान ने बताया कि घरों में बच्चे मोबाइल और टीवी से जुड़े रहने के कारण मैदानी खेलों से दूर हो रहे हैं। खेल के प्रति रुचि बढ़ाने और बच्चों को प्रेरित करने के उद्देश्य से शिविर में प्रतिदिन नई मनोरंजक गतिविधियां कराई जा रही हैं।
एरोबिक से तन-मन दोनों स्वस्थ
एरोबिक हेल्थ फिटनेस एक्सपर्ट गरिमा बांके ने अभिभावकों एवं खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन के लिए म्यूजिक पर एरोबिक, व्यायाम व डांसिंग मूवमेंट कराए। उन्होंने कहा कि नियमित एरोबिक से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव कम होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने अभिभावकों से घर में भी म्यूजिक पर एक्टिविटी करने की अपील की। इस दौरान आभा म्यूजिकल ग्रुप की गायिका आभा अग्रवाल ने खिलाड़ियों को देशभक्ति गीत सुनाकर राष्ट्र के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिला मोर्चा की जिला मंत्री प्रीति गहलोत ने बच्चों को खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा बॉलीबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुका है, इसलिए उन्हें खेल और खिलाड़ी अधिक प्रिय हैं। मैदान पर मौजूद अभिभावकों ने खेल विभाग का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों को विसंगतियों से दूर कर बेहतर खिलाड़ी बनाने में मदद कर रही हैं। इस अवसर पर एथलेटिक्स जिला खेल प्रशिक्षक राजेश जलाबड़ा, अजय पुरवइया सहित बड़ी संख्या में विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, अभिभावक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने म्यूजिकल एरोबिक डांसिंग मूवमेंट में हिस्सा लेकर आनंद लिया।
————————-

0 Views
What do you think?

Leave a Reply