संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की समीक्षा बैठक आयोजित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-गांव-गांव पहुंचकर भाजपा सरकार की नीतियों को बताएंगे कार्यकर्ता

अनोखा तीर, हरदा/खिरकिया। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान के तहत जिले में ब्लॉक, मंडलम एवं ग्राम पंचायत कमेटियों की समीक्षा बैठकें शुरू की गई हैं। इसी क्रम में टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के खिरकिया ब्लॉक अंतर्गत मुहाल ग्राम पंचायत कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रभारी रचना जैन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई, मल्लू पटेल, आशुतोष कोठारी एवं सुनील सिंह राजपूत मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंडलम अध्यक्ष, ग्राम पंचायत कमेटी के अध्यक्ष एवं सदस्य शामिल हुए। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की किसान और गरीब विरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। जिला प्रभारी रचना जैन ने कहा कि राहुल गांधी की मंशा है कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक नेता गांव-गांव जाकर किसानों और गरीबों के साथ खड़ा रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून, शिक्षा का अधिकार, इंदिरा आवास योजना, वन अधिकार कानून और महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना जैसी कई योजनाएं कांग्रेस सरकार की देन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में किसानों का शोषण हो रहा है और गरीबों को आवास नहीं मिल पा रहे हैं। बैठक में कांग्रेस शासनकाल में किसानों के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी भी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 2008 में देशभर में 72 हजार करोड़ रुपए का किसान कर्ज माफ किया गया था तथा वर्ष 2018 में मध्यप्रदेश में 26 लाख 95 हजार किसानों का 11 हजार 600 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया गया। कांग्रेस शासन में किसानों को अनुदान पर बीज एवं लघु तथा सीमांत किसानों को कृषि विभाग से निशुल्क बीज उपलब्ध कराए जाते थे। कार्यक्रम में खिरकिया ब्लॉक प्रभारी सूरज सिंह राजपूत, सेदाराम सिंधा, भागवत सिंह देवड़ा, बूथ प्रभारी श्याम सिंह, कमल सिंह राजपूत, रूपसिंह राजपूत, गुलाब सिंह राजपूत, राधेश्याम देवड़ा, देवेंद्र पंवार, गोकुल प्रसाद, अनिल कावरे, सुमित ओनकार, प्रतिम राजपूत, कैलाश, हार्दिक जायसवाल, पंकज बिश्नोई सहित ग्राम पंचायत कमेटी के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
——————————

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!