Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

जन औषधि केंद्र और अस्पताल फार्मेसी आज खुली रहेंगी

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा 20 मई को औषधि विक्रय संस्थानों के बंद का आह्वान किया गया है। इसे लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने आम जनता के लिए आवश्यक सूचना जारी की है। बंद के दौरान आम जनता को आवश्यक दवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र, प्राइवेट हॉस्पिटल में संचालित औषधि फार्मेसी, सभी सरकारी अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र में संचालित फार्मेसी खुली रहेंगी। संयुक्त नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्य प्रदेश ने आम जनता से अनुरोध किया है कि आवश्यक दवाइयां इन केंद्रों से प्राप्त की जा सकती हैं। आपातकालीन स्थिति में नजदीकी सरकारी अस्पताल अथवा जिले में पदस्थ औषधि निरीक्षक से संपर्क करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बंद से केवल निजी केमिस्ट दुकानें प्रभावित होंगी। सरकारी और जन औषधि व्यवस्था पूरी तरह चालू रहेगी ताकि मरीजों को परेशानी न हो।
————————–

2 Views
What do you think?

Leave a Reply