Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

कलेक्टर ने जिले में उपार्जन व्यवस्था की समीक्षा की

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा।  कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने शुक्रवार को जिले में गेहूं उपार्जन व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने जिले में वेयरहाऊसेस में गेहूँ भण्डारण व्यवस्था एवं जो वेयरहाऊस भर गए है, उनके अन्य रिक्त वेयरहाऊसेस में युक्तियुक्तकरण के निर्देश दिए। उपार्जन व्यवस्था के लिए  हम्माल, तौल एवं परिवहन व्यवस्था की भी बैठक में समीक्षा की गई। बैठक में निर्देश दिए गए कि गेहूँ विक्रय के लिए  आने वाले किसानों को कोई असुविधा न हो, यह ध्यान रखा जाए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
—————————

0 Views
What do you think?

Leave a Reply