Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

कहार समाज ने हर्षोल्लास से मनाई केवट जयंती

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कहार समाज समिति द्वारा खेड़ीपुरा स्थित समाज की धर्मशाला में प्रभु श्रीराम के परम भक्त केवट महाराज की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों ने केवट महाराज के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। समिति के मीडिया प्रभारी सुनील केवट ने बताया कि वक्ताओं ने कहा कि ईमानदारी, मेहनत और लगन से किया गया कार्य कभी असफल नहीं होता। समाज के लोगों को अपने आराध्य केवट महाराज के आदर्शों को जीवन में अपनाना चाहिए तथा समाज के साथ-साथ देश और राष्ट्र के प्रति भी विशेष महत्व और जिम्मेदारी का भाव रखना चाहिए। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष दिनेश चंदेवा, उपाध्यक्ष गुड्डू शारदे, चगीराम, सुनील केवट, सूरज बावने, गोलू बावने, सचिन शारदे, सूरज शारदे, शेरसिंह बावने, दगड़ू मात्रे, ललित ढोलिया, सुनील इलेक्ट्रीशियन, मनीष शारदे, विजय नायडे, प्रमोद चंदेवा, देवेंद्र भामदरे, बंटी चंदेवा, माखनलाल घाघरे, गोलू हलवाई, संजू जगताप सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
————————-

2 Views
What do you think?

Leave a Reply