Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

जिपं सीईओ ने किया ग्राम पंचायतों का सघन दौरा

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन ने गुरूवार को जिले की ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। उन्होने ग्राम पंचायत रन्हाईकला में नल-जल योजना के संचालन की स्थिति देखी और हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होने आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों के पोषण, टीकाकरण और केंद्र की साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। वर्षा जल संचयन के लिए चल रहे रेनवाटर हार्वेस्टिंग कार्यों का भी जायजा लिया और मानसून से पहले इन्हें पूरा करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत मसनगांव के ग्राम गांगला में पेयजल को लेकर सीईओ ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर चर्चा की। ग्रामीणों की समस्याएँ सुनने के बाद उन्होंने पीएचई विभाग के अधिकारियों को तत्काल समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होने ग्राम पंचायत कड़ोला में निर्माणाधीन नवीन पंचायत भवन ‘अटल सेवा सदनÓ के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। सीईओ श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और भवन को अतिशीघ्र पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होने सभी ग्राम पंचायतों को ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के तहत कचरा गाड़ी क्रय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर पंचायत को कचरा मुक्त बनाना प्राथमिकता है।
——————————

2 Views
What do you think?

Leave a Reply