Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

नन्हें भाइयों की पहल, पंछियों को मिला सहारा

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। भीषण गर्मी के चलते लगातार बढ़ते तापमान और सूखते जलस्रोतों के बीच बेजुबान पक्षियों के सामने पानी का संकट गहराता जा रहा है। ऐसे समय में हरदा के खेड़ीपुरा वार्ड क्र. 4 के दो नन्हें भाइयों अक्षत 3 वर्ष और आश्रय 7 वर्ष ने एक प्रेरणादायक पहल कर समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है। दोनों बच्चों ने स्कूल में शिक्षकों, टीवी कार्यक्रमों और अखबारों के माध्यम से पक्षियों के लिए पानी रखने की अपील देखी और सुनी, जिसका उनके मन पर गहरा प्रभाव पड़ा। इसके बाद उन्होंने अपने माता-पिता से घर के लिए मिट्टी का सकोरा मंगवाया। सकोरा मिलने के बाद दोनों भाइयों ने अपने घर की छत को पक्षियों के लिए सुरक्षित स्थान बना दिया। वे प्रतिदिन सुबह और शाम सकोरे में ताजा पानी भरते हैं और दाने भी रखते हैं, जिससे चिड़िया, कबूतर और मैना जैसे पक्षियों को भोजन और पानी दोनों मिल सके। खास बात यह है कि दोनों बच्चे पूरी जिम्मेदारी और उत्साह के साथ इस कार्य को निभा रहे हैं। उनकी इस पहल का असर अब आसपास के लोगों पर भी दिखने लगा है। पड़ोसी और मोहल्लेवासी भी प्रेरित होकर अपने घरों में सकोरे रखने लगे हैं। इस तरह बच्चों की छोटी-सी सोच अब एक सामाजिक संदेश का रूप लेती नजर आ रही है। परिजनों का कहना है कि बच्चों की इस पहल ने उन्हें भी जागरूक किया है। अक्षत और आश्रय ने यह साबित कर दिया कि सच्ची भावना के साथ किया गया छोटा प्रयास भी बड़ा बदलाव ला सकता है। गर्मियों में यदि हर घर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करे, तो उनकी प्यास आसानी से बुझाई जा सकती है।
————————–

2 Views
What do you think?

Leave a Reply