Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

राज्य स्तरीय खेलवृत्ति के आवेदन की तिथि 31 मई

1 min read
Text Size:

  अनोखा तीर, हरदा। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025 के राज्य स्तरीय खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खेलवृत्ति के लिए 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के मध्य अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक विजेता प्रतिभावान खिलाड़ियों को 31 मई तक अपने आवेदन जमा करना होंगे। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सुश्री उमा पटेल ने बताया कि अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 10 हजार, रजत पदक विजेता को 8 हजार तथा काँस्य पदक विजेता को 6 हजार रूपये की खेलवृत्ति का प्रावधान है। खेलवृत्ति के लिए आवेदन जिले के जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी से प्राप्त कर आवेदन के साथ अधिकृत राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप में पदक अर्जित प्रमाण-पत्र, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण-पत्र अथवा कक्षा 10 वीं की अंकसूची, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, पासपोर्ट साईज फोटो संलग्न कर 31 मई 2026 से पूर्व जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग हरदा में जमा करें।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply